अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को बीजेपी सरकार ने दी यह बड़ी जिम्मेदारी….

Mithun (2)

मिथुन चक्रवर्ती (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को बीजेपी सरकार ने दी यह बड़ी जिम्मेदारी….

 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

पश्चिम बंगाल सरकार, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, आई.ए.एस. सेल, नबान्न, 7वीं मंजिल, कमरा नंबर 708, 325, शरत चटर्जी रोड, हावड़ा-711102 से अधिसूचना संख्या 1878-पीएआर (आईएएस) /5सी-71/2026 जारी की गई है। यह अधिसूचना 6 अक्टूबर 2026 को जारी हुई है।

अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने मिथुन चक्रवर्ती को सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग में कैबिनेट मंत्री के रैंक के साथ पश्चिम बंगाल सरकार का सलाहकार नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी।

सरकार ने कहा है कि यह अधिसूचना सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जनहित में जारी की जा रही है। अधिसूचना पर मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल के हस्ताक्षर हैं। यह राज्यपाल के आदेश से जारी की गई है।

इसके साथ ही अधिसूचना की एक प्रति सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए मिथुन चक्रवर्ती को भी भेजी गई है।

मिथुन चक्रवर्ती की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिम बंगाल में सांस्कृतिक और सूचना क्षेत्र को लेकर सरकार कई नई पहल कर रही है। मिथुन चक्रवर्ती न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि देश के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें ‘मिथुन दा’ के नाम से भी जाना जाता है। फिल्मों के अलावा उनका सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी बड़ा योगदान रहा है।

राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती के अनुभव का लाभ सूचना एवं संस्कृति विभाग को मिलेगा। उनके सलाहकार बनने से बंगाल की संस्कृति, कला और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की योजनाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

मिथुन चक्रवर्ती मूल रूप से कोलकाता से ही ताल्लुक रखते हैं और बंगाल की संस्कृति से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। कैबिनेट मंत्री के रैंक के साथ सलाहकार बनने के बाद अब वह सीधे तौर पर सरकार की सांस्कृतिक नीतियों और कार्यक्रमों में अपनी भूमिका निभाएंगे।

BY IANS

सुवेंदु सरकार के सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सलाहकार बने मिथुन चक्रवर्ती, कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!