पहले कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश, फिर पत्नी ने पति का चाकू से काटा पाइवेट पार्ट

Knife AI Photo Depositphotos_767625268_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo) - Credit: EP

The Hindi Post

पहले कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश, फिर पत्नी ने पति का चाकू से काटा पाइवेट पार्ट

 

मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवक ने अपनी पत्नी पर कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने और इसके बाद चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर कई वार करने का आरोप लगाया है. कथित हमले में पति का प्राइवेट पार्ट कई जगहों से कट गया है. परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है.

बताया जा रहा है कि पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर होने का शक पत्नी को था. इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ था.

वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया. कटे हुए हिस्से को जोड़ने की भी कोशिश की जा रही है.

शहर छोड़ गांव में क्यों रहते थे नाना पाटेकर ?, देखें VIDEO 

 

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के जैद गार्डन में रहने वाले युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी उस पर शक करती है. उनकी कोई संतान नहीं है, इसलिए पत्नी दूसरी शादी करने को लेकर शक करती है. इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी विवाद के बाद पत्नी ने योजनाबद्ध तरीके से पति को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. बेहोश होने के बाद कथित तौर पर पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया गया.

युवक की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं. परिजनों के पहुंचने से पहले ही आरोपी महिला कथित तौर पर घर से निकल गई. इसके बाद परिजन घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे. घायल युवक ने पत्नी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर को जैद गार्डन की रहने वाली महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया. महिला को अपने पति पर किसी दूसरी महिला से अफेयर का शक था. इसी शक को लेकर महिला ने अपने पति पर कथित तौर पर हमला किया. तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया गया है. घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है.

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!