सपा के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज नथवानी ने प्रधानमंत्री मोदी की भूरी-भूरी प्रसंशा, क्या कहा ?

Dhanraj Nathwani 2 Twitter IANS (1) (1)

Photo: X@DhanrajNathwani

The Hindi Post

सपा के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज नथवानी ने प्रधानमंत्री मोदी की भूरी-भूरी प्रसंशा, क्या कहा ?

 

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज नथवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है. उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नेतृत्व के 25 वर्ष. समर्पण के 25 वर्ष. ‘सेवा के संकल्प’ के 25 वर्ष.”

“2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से नरेंद्र मोदी ने एक शानदार सफर तय किया है-गुजरात की सेवा करने से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में भारत का नेतृत्व करने तक. बदलते समय और नई-नई चुनौतियों के बावजूद, उनका अटूट विश्वास, दृढ़ता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पण हमेशा एक जैसा रहा है. आज, जब हम जन-सेवा के 25 साल पूरे कर रहे हैं, तो हम एक ऐसी यात्रा का जश्न मना रहे हैं जो एक स्थायी भावना से प्रेरित है-सेवा का संकल्प, राष्ट्रीय कर्तव्य और आगे बढ़ते भारत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता. राष्ट्र की सेवा में नरेंद्र मोदी को निरंतर शक्ति और सफलता की शुभकामनाएं.”

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post
error: Content is protected !!