यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के बदले कप्तान
Photo: IANS
यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के बदले कप्तान
उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) स्तर से लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. इस फेरबदल से बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, मऊ और जालौन समेत कई प्रमुख जिलों को नए पुलिस कप्तान मिले हैं.
एडीजी स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्गठन
1996 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ए. सतीश गणेश अब पूर्ण रूप से अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा) का दायित्व संभालेंगे; उनसे अपराध शाखा का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है. वहीं, 1998 बैच के आईपीएस भगवान एस. श्रीवास्तव (एडीजी, तकनीकी सेवाएं) को अब अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
प्रमुख जिला कप्तानों व वरिष्ठ पदों पर नई नियुक्तियां
यशवीर सिंह: पुलिस अधीक्षक, बस्ती से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, जौनपुर बनाए गए.
कुंवर अनुपम सिंह: एसपी, जौनपुर से पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ भेजे गए.
रवीना त्यागी: पुलिस उपायुक्त (DCP), कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी बनाई गईं.
अर्पित विजयवर्गीय: एसपी, बाराबंकी से पुलिस उपायुक्त (DCP), पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाए गए.
सूरज कुमार राय: एसपी, बागपत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), मुजफ्फरनगर नियुक्त किए गए.
संजय कुमार: एसएसपी, मुजफ्फरनगर से हटाकर सेनानायक, 4वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज बनाए गए.
सर्वेश कुमार मिश्रा: सेनानायक, 4वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, मऊ बनाए गए.
कमलेश बहादुर: एसपी, मऊ से पुलिस अधीक्षक (लोक शिकायत), डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ स्थानांतरित.
ईराज राजा: एसपी, गाजीपुर से पुलिस अधीक्षक, बलिया नियुक्त.
विनय कुमार सिंह: एसपी, जालौन से पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर बनाए गए.
सुरेश चंद्र रावत: अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा से पदोन्नत कर पुलिस अधीक्षक, जालौन बनाए गए.
पूर्णेंदु सिंह: पुलिस अधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी से पुलिस अधीक्षक, बागपत बने.
मधुवन कुमार सिंह: एसपी सिटी, आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक, हापुड़ बनाए गए.
ओमवीर सिंह: पुलिस अधीक्षक, बस्ती बनाए गए.
कुंवर ज्ञानंजय सिंह: पुलिस उपायुक्त (DCP), पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बने.
चिराग जैन: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर (SP City), बरेली बने.
मानुष पारीक: पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली से पुलिस अधीक्षक नगर (SP City), आजमगढ़ बनाए गए.
आलोक राज नारायण: सहायक पुलिस अधीक्षक, हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), मथुरा नियुक्त किए गए.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
