Sunday, 22 November 2026
राज्य

रोंगटे खड़े करने वाली वारदात : पोती ने की दादा की हत्या, क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मार डाला, चौंका देगी वजह…

The Hindi Post

रोंगटे खड़े करने वाली वारदात : पोती ने की दादा की हत्या, क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मार डाला, चौंका देगी वजह…

 

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पोती ने बड़ी होने के बाद अपने दादा से बदला लिया। लड़की का कहना है कि जब वह छोटी थी तो दादा ने उसका यौन शोषण किया था। 20 साल की पोती ने रविवार तड़के अपने 75 साल के दादा के घर जाकर क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अशोक सिंह जादौन ने बताया कि देर से घर लौटने पर माता-पिता के साथ हुई बहस से कॉलेज की छात्रा को बचपन का सदमा (ट्रॉमा) याद आ गया। उसने उस दुर्व्यवहार का बदला लेने का फैसला किया।

जादौन ने बताया कि वह लड़की रविवार सुबह 3 बजे अपनी मोटरसाइकिल से क्रिकेट बैट लेकर अपने दादा-दादी के घर गई। जादौन ने कहा कि उसकी दादी ने दरवाजा खोला। वह सीधे उनके कमरे में चली गई। उसने अपने दादा के सिर और चेहरे पर 7-8 बार बैट से वार किए। दादी के शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंच गए।

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पूछताछ के दौरान पोती ने पुलिस को बताया कि बचपन में वह अपने माता-पिता के साथ दादा-दादी के घर रहती थी। उसने आरोप लगाया कि उस समय उसके दादा मध्य प्रदेश स्पेशल आर्ड फोर्स के रिटायर्ड जवान थे। उसके साथ गलत तरीके से छूते-छेड़ते थे। जब उसने उस समय अपने माता-पिता से शिकायत की तो वे वहां से चले गए और अलग रहने लगे।

जादौन ने बताया कि बदला लेने की वजह शनिवार देर रात घर से बाहर रहने को लेकर माता-पिता के साथ हुई तीखी बहस थी। बहस के दौरान माता-पिता ने देर तक बाहर रहने के लिए उसे डांटा और उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। लड़की ने उन्हें याद दिलाया कि जब बचपन में उसके दादाजी ने घर पर ही उसके साथ बुरा बर्ताव किया था तब उन्होंने कुछ नहीं किया था। बहस के दौरान ही उसने अपनी मोटरसाइकिल की चाबी उठाई और बैट लेकर घर से निकल गई।


The Hindi Post

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!