Sunday, 22 November 2026
राज्य

नेताजी ने अफसर के मेज पर छोड़े आवारा कुत्‍ते, साथ ही रखी नोटों की माला, घटना का वीडियो आया सामने

The Hindi Post

नेताजी ने अफसर के मेज पर छोड़े आवारा कुत्‍ते, साथ ही रखी नोटों की माला, घटना का वीडियो आया सामने

 

महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के खिलाफ युवा सेना (शिवसेना) ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवा सेना के जिला प्रमुख विक्रम रंधावे कार्यकर्ताओं के साथ दो लावारिस पिल्लों को बोरियों में भरकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और उन्हें मुख्य अधिकारी (चीफ ऑफिसर) धीरज भामरे की मेज पर छोड़ दिया. इसके साथ ही विरोध स्वरूप मेज पर नोटों की एक माला भी रख दी.

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निफाड और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है. कई लोगों को कुत्ते काट भी चुके हैं लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है. रंधावे ने मौजूदा गणेशोत्सव का हवाला देते हुए कहा कि पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं में कुत्तों का खौफ बना हुआ है.

युवा सेना ने कुत्तों की नसबंदी और उन्हें पकड़ने के तत्काल इंतजाम करने की मांग की है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी लिखा गया है कि युवा सेना ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया में उलझने के बजाय जल्द जमीनी कार्रवाई नहीं की, तो वे नागरिकों की मौजूदगी में दोबारा अधिकारी के दफ्तर में आवारा कुत्ते छोड़कर प्रदर्शन करेंगे.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!