4 सहेलियों ने छात्रा को लात-घूंसों से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सतना (मध्य प्रदेश) में एक छात्र से दोस्ती करने के दबाव से शुरू हुआ मामला क्रूर और सुनियोजित प्रताड़ना में बदल गया. आरोप है कि चार छात्राओं ने 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा को बहाने से सुनसान खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा. आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर पीड़िता पर छात्र से बात करने का भी दबाव बनाया. पीड़िता को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता को वीडियो कॉल के जरिए छात्र से माफी मांगने पर मजबूर किया और शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी.
मीडिया रिपोर्ट्स में यह लिखा गया है कि 6 सितंबर को हुई इस वारदात का वीडियो हाल ही में इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया. वीडियो वायरल होते ही पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई. पीड़िता की शिकायत पर सतना के कोलगवां थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन



















