मुकेश खन्ना के विवादित बोल – ‘महिलाओं के बाहर काम करने से शुरू हुई मीटू की समस्या’, हुए ट्रोल

Mukesh Khanna
The Hindi Post

मुंबई | अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा कि ये ‘मी टू’ की प्रॉब्लेम तब शुरू हुई जब महिलाओं ने घर से बाहर निकलकर काम करना शुरू किया। इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर वह काफी ट्रोल हो रहे हैं। अभिनेता का ‘मी टू’ पर राय रखने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में मुकेश कह रहे हैं, “औरत का काम है घर संभालना, प्रॉब्लेम कहां से शुरू हुई है ‘मी टू’ की, जब औरतों ने भी बाहर काम करना शुरू कर दिया। आज औरत मर्द के कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात करती है।”

कामकाजी महिलाओं पर अभिनेता की इस तरह की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

एक यूजर ने लिखा, “और इस तरीके से बेवकूफ शक्तिमान ने समाज में अपना वैल्यू बढ़ाया? आश्चर्य की बात है कि वह किस तरह के परिवार में पले-बढ़े हैं। कोई उनसे पूछता है कि 5-6 साल की उम्र की बच्चियों का बलात्कार क्यों होता है? यहां तक कि इन कमजोर मनुष्यों को मंच क्यों दिया जाए जो महिलाओं से डरते हैं?”

एक अन्य ने लिखा, “ऐसी घृणित पितृसत्तात्मक टिप्पणी के बारे में मैंने इससे पहले कभी नहीं सुना। आपने सारा सम्मान खो दिया।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!