भाजपा सरकार में रद्द हुए अवकाश, सपा सरकार में होंगे यथावत : अखिलेश

Akhilesh Yadav meets member of Brahmin Community of Kanpur Ghatampur

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय में घाटमपुर कानपुर के ब्राह्मण समाज के लोगों से मुलाकात की (फोटो: समाजवादी पार्टी/ट्विटर)

The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर पिछले अधूरे सभी विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। जो छुट्टियां भाजपा सरकार ने रद्द कर दी हैं उन्हें पुन: यथावत रखा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री आज पार्टी मुख्यालय में घाटमपुर कानपुर के ब्राह्मण समाज के लोगों से मुलाकात करने के अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार का न तो महापुरूषों के प्रति सम्मान भाव है और नहीं विकास कार्यो में रूचि है। सपा सरकार बनने पर रद्द हुए अवकाशों को यथावत किया जाएगा।”

सपा मुखिया ने कहा, “भाजपा-आरएसएस समाज को जोड़ने नहीं, तोड़ने की राजनीति पर काम करते हैं। प्रदेश की सत्ता में किसी तरह वे आ तो गए, किन्तु जनहित की एक भी योजना वे लागू नहीं कर सके। प्रगति के लिए सड़क, बिजली, पानी का महत्व भी भाजपाई नहीं समझते हैं। 2022 में भाजपा सरकार का हिसाब किताब लिया जाएगा।”

इस मौके पर समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए महाराजपुर विधानसभा कानपुर अंतर्गत गांधीग्राम की विजयलक्ष्मी यादव, मनोज यादव, युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विजय कुमार जैन, लवकुश पासवान तथा कानपुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखवीर सिंह मलिक ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!