सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर भारतीय रेलवे अलर्ट, कई ट्रेन कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Train ChatGPT Image Mar 24, 2026, 03_21_51 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर भारतीय रेलवे अलर्ट, कई ट्रेन कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

नई दिल्ली । भारतीय रेलवे ने 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल और रीशेड्यूल (समय में बदलाव) किया है. राजधानी में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के कारण स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

डीआरएम दानापुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यात्रियों को इसकी जानकारी दी. डीआरएम ने बताया कि जो मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने सोर्स स्टेशन से चलने वाली हैं और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली हैं, उन्हें सोर्स स्टेशन पर ही रद्द कर दिया जाएगा. यात्रियों से अपील की गई है कि वे ज्यादा जानकारी के लिए रेलवन ऐप या एनटीईएस ऐप देखें.

दानापुर मंडल की तरफ से 4 ट्रेनों को रद्द करने की जानकारी दी गई है. गाड़ी संख्या 20801 मगध एक्सप्रेस ट्रेन इस्लामपुर से 9 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे चलने वाली थी और 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचने वाली थी. इसे रद्द कर दिया गया है.

गाड़ी संख्या 12309 राजेंद्र नगर, नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन राजेंद्र नगर से 9 अक्टूबर को शाम 7:10 बजे चलने वाली थी और 10 अक्टूबर को सुबह 7:40 बजे नई दिल्ली पहुंचती. इसे रद्द कर दिया गया है.

गाड़ी संख्या 12393 सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस राजेंद्र नगर से 9 अक्टूबर को शाम 7:20 बजे चलने वाली थी और 10 अक्टूबर को सुबह 7:55 बजे नई दिल्ली पहुंचती. इसे रद्द कर दिया गया है.

गाड़ी संख्या 22361 राजेंद्र नगर – नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजेंद्र नगर से 9 अक्टूबर को शाम 7:50 बजे चलने वाली थी और 10 अक्टूबर को दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचती. इसे भी रद्द कर दिया गया है.

पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. विज्ञप्ति के अनुसार, परिचालन संबंधी कारणों से भोपाल होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 22221 मुंबई – हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस को 9 अक्टूबर को अपने शुरुआती स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से ही रद्द कर दिया गया है.

भोपाल स्टेशन से इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना दोबारा बनाएं और रेलवे की आधिकारिक सूचना और पूछताछ सेवाओं से अपडेट जानकारी लेते रहें. रेल प्रशासन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है.

पूर्वी रेलवे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए बताया है कि हावड़ा और सियालदह से राजधानी एक्सप्रेस की सेवाएं शुक्रवार के लिए रद्द कर दी गई हैं, जिनमें ट्रेन नंबर 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं.

By IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!