Tuesday, 24 November 2026
राज्य

यूपी चुनाव 2027 : सपा ने पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी

The Hindi Post

यूपी चुनाव 2027 : सपा ने पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने चुनावी मैदान में शुरुआती चाल चलते हुए पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी तैयारियों का संकेत दे दिया है। इसमें सहारनपुर की दो सीटों के अलावा कैराना, अमरोहा और ललितपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

सपा ने कैराना से नाहिद हसन और बेहट से उमर अली खान को उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर प्रत्याशियों की सूची साझा की गई। पार्टी ने सूची के साथ ‘होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान’ का नारा भी दिया है।

जारी सूची के मुताबिक, सहारनपुर जिले की बेहट विधानसभा सीट (01) से उमर अली खान और सहारनपुर सदर सीट (04) से आशु मलिक को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं, शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट (08) से नाहिद हसन पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। इसके अलावा अमरोहा विधानसभा सीट (41) से वरिष्ठ नेता महबूब अली को टिकट दिया गया है। बुंदेलखंड क्षेत्र के ललितपुर जिले की ललितपुर विधानसभा सीट (226) से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह पहली सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चार और बुंदेलखंड की एक सीट को शामिल किया गया है।

विश्लेषकों की मानें तो कांग्रेस और सपा गठबंधन की बातों के बीच सपा ने अपनी पहली सूची घोषित कर दी है, जिसमें सामाजिक समीकरण का ख्याल रखा है। हालांकि इसमें कांग्रेस की कितनी सहमती यह कह पाना मुश्किल है। विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन सपा की ओर से प्रत्याशियों की शुरुआती घोषणा कर दी गई है। संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी ने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के नारे के साथ उम्मीदवारों का ऐलान कर अपने सामाजिक समीकरणों को भी रेखांकित किया है। पहले से प्रत्याशी घोषित होने से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों को संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।]

IANS

 

यूपी चुनाव 2027 : सपा ने पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी, कैराना से नाहिद हसन और बेहट से उमर अली खान को टिकट


The Hindi Post

संबंधित खबरें

ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!