Tuesday, 24 November 2026
विदेश

मशहूर सिंगर और टीम के 4 सदस्यों को मारे गए 74-74 कोड़े, लगा दो साल का बैन, ऑनलाइन कॉन्सर्ट में भारी बड़ी यह गलती….

The Hindi Post

मशहूर सिंगर और टीम के 4 सदस्यों को मारे गए 74-74 कोड़े, लगा दो साल का बैन, ऑनलाइन कॉन्सर्ट में भारी बड़ी यह गलती….

 

ईरान में बिना अनिवार्य हिजाब के ऑनलाइन कॉन्सर्ट करने के मामले में सिंगर परस्तू अहमदी और उनकी टीम के चार सदस्यों को कड़ी सजा दी गई है. सार्वजनिक शालीनता को ठेस पहुंचाने का दोषी ठहराए जाने के बाद परस्तू को 74 कोड़े मारे गए. साथ ही उनके काम और विदेश यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

मानवाधिकार संगठन ‘ईरान ह्यूमन राइट्स’ (IHRNGO) ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बचाव पक्ष के वकील मुस्तफा नीली के हवाले से यह जानकारी साझा की. वहीं, वकील नीली ने मीडिया आउटलेट ‘Emtedad’ को बताया कि परस्तू को कोम स्थित अभियोजक कार्यालय की सजा प्रवर्तन इकाई में कोड़े मारे गए.

सिंगर परस्तू अहमदी परफॉर्म करती हुई (सोशल मीडिया से ली गई फोटो)

परस्तू के अलावा कॉन्सर्ट आयोजक मोहसिन लश्करी तथा संगीतकार सोहेल फकीह-नसीरी, अमीन ताहेरी और अमीर-अली पिरनिया को भी 74-74 कोड़ों की सजा सुनाई गई. इन पांचों पर अगले दो साल तक किसी भी कलात्मक या संगीत गतिविधि में हिस्सा लेने और यात्रा करने (ट्रैवल बैन) पर रोक लगा दी गई है.

यह पूरा विवाद दिसंबर 2024 में यूट्यूब पर जारी ‘कारवांसेराय कॉन्सर्ट’ के बाद शुरू हुआ था, जिसकी शूटिंग धार्मिक शहर कोम के पास ‘देर-ए-गचिन कारवांसेराय’ में हुई थी. वीडियो में परस्तू बिना हिजाब पहने पुरुष संगीतकारों के साथ प्रस्तुति देती नजर आई थीं.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

संबंधित खबरें

ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!