Saturday, 21 November 2026
राज्य

हरिद्वार के चंडी घाट पर आज होगा CM योगी की मां का अंतिम संस्कार, रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे मुख्यमंत्री; आंखों से छलके आंसू

The Hindi Post

हरिद्वार के चंडी घाट पर आज होगा CM योगी की मां का अंतिम संस्कार, रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे मुख्यमंत्री; आंखों से छलके आंसू

 

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा. 91 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में निधन हो गया था. शनिवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार के चंडी घाट ले जाया जा रहा है. मां के अंतिम दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए. उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान वह कुछ देर तक उनके पास खड़े रहे और एकटक निहारते रहे.

मुख्यमंत्री ने परिजनों और उनकी देखभाल करने वालों से मां के अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली. वह रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे. इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया. सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच हरिद्वार के चंडी घाट पर किए जाने का कार्यक्रम है. अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है.

विज्ञापन

मां के निधन की सूचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को उस समय मिली, जब वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. भाषण समाप्त होने के बाद उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें इसकी जानकारी दी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्धारित कार्यक्रम पूरा किया और उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए. पंचूर गांव पहुंचने के बाद उन्होंने मां के अंतिम दर्शन किए और परिजनों के साथ समय बिताया. सावित्री देवी लंबे समय से बीमार थीं. उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यह दूसरा बड़ा पारिवारिक दुख है.

इससे पहले अप्रैल 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ था. उस समय कोरोना महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों और मुख्यमंत्री के दायित्वों के चलते वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे. उधर, गोरखनाथ मंदिर परिवार की ओर से भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. शुक्रवार को मंदिर परिसर में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और शोकसभा आयोजित की गई. मां के अंतिम संस्कार और संबंधित रस्मों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे तक उत्तराखंड से लखनऊ के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है.

By IANS

सीएम योगी की मां का आज हरिद्वार में अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के दौरान भावुक हुए मुख्यमंत्री

 


The Hindi Post

संबंधित खबरें

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

error: Content is protected !!