देश नहीं छोड़ेंगे इमरान खान! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ अभिनेता करने जा रहे यह काम

IMRAN KHAN 3

(फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

देश नहीं छोड़ेंगे इमरान खान! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ अभिनेता करने जा रहे यह काम

 

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश देने वाले नोटिस को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता इस नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं. उन्हें यह नोटिस फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) की ओर से जारी किया गया है.

नोटिस में फॉरेनर्स एक्ट के उल्लंघन का हवाला देते हुए इमरान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है. अब अभिनेता इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी में हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान खान बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल करने पर विचार कर रहे हैं. इस मामले में उन्होंने एमजेडएम लीगल एलएलपी को अपना कानूनी पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि याचिका कब दाखिल की जाएगी.

एमजेडएम लीगल एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर जुल्फिकार मेमन से जब इस मामले पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फिलहाल टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. ऐसे में अभी अभिनेता की कानूनी टीम की ओर से इस मामले पर कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है.

 

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई गई है. फैसले के बाद सौरभ राजपूत की मां रेनू देवी ने क्या कहा? जानिए इस वीडियो में

 

बता दें कि इमरान खान से जुड़ा यह मामला 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन के बाद चर्चा में आया था. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) द्वारा इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी. इमरान खान भी इसमें शामिल हुए थे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभिनेता समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था.

इस घटना के बाद इमरान की नागरिकता और भारत में राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर सवाल उठे. जानकारी के मुताबिक, इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं. उनके पास अमेरिकी नागरिकता और अमेरिकी पासपोर्ट है. साथ ही, उनके पास भारत का ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भी है. इसी वजह से उनके प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर कानूनी सवाल उठाए गए.

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने भी शिकायत की थी. उन्होंने पुलिस और संबंधित अधिकारियों से यह जांच करने की मांग की थी कि क्या अमेरिकी नागरिक होने के बावजूद इमरान खान को भारत में इस तरह के राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति है. सोमैया ने अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और इमिग्रेशन अधिकारियों को भी पत्र लिखा था. उन्होंने इमरान के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की मांग भी की थी.

BY IANS

28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के नोटिस को चुनौती देंगे इमरान खान, बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे अभिनेता

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

Disclaimer: This article has been written by the news agency IANS. TheHindiPost.In has neither written nor edited this article, nor has it independently verified the information contained herein. TheHindiPost.In assumes no responsibility or liability of any kind for the information provided in this article.

The Hindi Post
error: Content is protected !!