मिस यूनिवर्स 2026: मेक्सिको की फातिमा बॉश ने इस देश की सुंदरी को पहनाया विश्व सुंदरी का ताज
75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का खिताब प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने अपने नाम कर लिया है. उन्हें पिछली विजेता और मेक्सिको की फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2026 का ताज पहनाया. दुनियाभर की प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले के फाइनल राउंड में जेनिफर ने अपने जवाब और आत्मविश्वास से जजों का दिल जीत लिया.
इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं काजिया लिज मेजो ताज जीतने से चूक गईं. वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप और वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्ज सेकंड रनर-अप रहीं. टॉप 5 फाइनलिस्ट में प्यूर्टो रिको, डोमिनिकन रिपब्लिक, वेनेजुएला, फिलीपींस और न्यूजीलैंड की सुंदरियां शामिल थीं.
हिंदी पोस्ट डॉट इन



















