सेल्फी लेते समय 100 फीट गहरी खाई में गिरी युवती, घटना का VIDEO आया सामने

Selfie 2 (1)

फोटो: फोटो ग्रैब (आईएएनएस)

The Hindi Post

सतारा | सेल्फी क्लिक करने के चक्कर में एक युवती ने अपनी जान जोखिम में डाल दी. युवती को रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया.

महाराष्ट्र के सतारा में युवती उनघर रोड पर बोर्ने घाट पर सेल्फी लेने के लिए पहुंची थी. सेल्फी लेने के दौरान वो संतुलन नही बना सकी. उसका पैर फिसल गया और वह 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी. लड़की के गिरने के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए. उन्होंने रस्सी का इंतजाम किया.

इस दौरान एक युवक उसकी जान बचाने के लिए रस्सी के सहारे देवदूत बनकर नीचे की ओर जाता है और रस्सी के सहारे उसे ऊपर खींचकर लाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान युवती दर्द से चीख रही है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसे काफी चोट आई है.

बता दे कि इस इलाके में बीते कुछ दिनों से भारी बरसात हो रही है और मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक आ रहे हैं. लेकिन शनिवार को यह हादसा हो गया. सोशल मीडिया पर सतारा का यह वीडियो शेयर किया जा रहा है और रेस्क्यू करने वाले लोगों की तारीफ हो रही है.

जून माह में ही महाराष्ट्र के संभाजी नगर में रील बनाने के चक्कर में युवती की मौत हो गई थी. वो कार समेत 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी. सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते समय वो रिवर्स गियर में गाड़ी चला रही थी और ब्रेक लगाना भूल गई थी. उसने दरअसल, एक्सीलेटर पर पैर रख दिया था. नतीजतन वाहन समेत गहरी खाई में जा गिरी थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!