“अयोध्या गैंगरेप केस : दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि उनकी पुश्तें …….. “

Rape Aug 20 (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

बलिया | अयोध्या में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के मामले में प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.

समाजवादी पार्टी द्वारा मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में कराने और नार्को टेस्ट की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजेश पाठक ने रविवार को कहा कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि उनकी पुश्तें भी याद रखेंगी.

बता दें कि बीते दिनों अयोध्या में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. आरोप है कि सपा नेता मोईद खान ने नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. शिकायत में कहा गया है कि आरोपी उसके साथ दो महीने तक रेप करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था. मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ था. परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए थे जहां मेडिकल जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है. इसके बाद उसने अपने परिजनों को पूरी कहानी बताई.

इस मामले में योगी सरकार ने आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर चलवा दिया है. आरोपी को फैजाबाद के सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी माना जाता है. बेकरी पर बुलडोजर एक्शन के बाद फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा था कि हम यह नहीं बता सकते कि मुख्यमंत्री की मुसलमानों और यादवों से क्या दुश्मनी है.

वहीं, शनिवार को स्थानीय विधायक अमित सिंह चौहान ने पीड़िता के घर पहुंचकर पीड़िता के परिजनों को सरकार की ओर से पांच लाख रुपए का चेक सौंपा था. इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और एसएसपी रामकरण नैय्यर मौजूद रहे. इससे पहले शुक्रवार को पीड़िता की मां ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!