खौफनाक : बंद फाटक पार करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को ट्रेन ने उड़ाया, चिथड़े-चिथड़े हुए शव…., VIDEO

kanpur news panki two run over by train (1)
The Hindi Post

खौफनाक : बंद फाटक पार करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को ट्रेन ने उड़ाया, चिथड़े-चिथड़े हुए शव…., VIDEO

 

कानपुर | कानपुर में गुरुवार को दर्दनाक घटी. पनकी में बंद रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों शव क्षत-विक्षत हो गए. यह पूरी घटना क्रॉसिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है.

मृतकों में से एक की पहचान मैनपुरी निवासी 35 वर्षीय राजमिस्त्री संजीव कुमार के रूप में हुई है जो करवाचौथ पर पनकी स्थित अपनी ससुराल आया था और रात में लौटते समय हादसे का शिकार हो गया. दूसरे युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.


हादसे के वक्त भी कई लोग नियमों की अनदेखी कर बंद फाटक के नीचे से ट्रैक पार करते दिखे. रेलवे नियमों के तहत बंद क्रासिंग पार करना दंडनीय अपराध है जिसमें छह महीने तक की जेल या जुर्माना हो सकता है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!