‘5 करोड़ लेकर प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात !’, दावे पर विराट कोहली की ओर से आई प्रतिक्रिया, क्या कहा ?

VIRAT ANUSHKA MEETS PREMANAND

फाइल फोटो / आईएएनएस

The Hindi Post

‘5 करोड़ लेकर प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात !’, दावे पर विराट कोहली की ओर से आई प्रतिक्रिया, क्या कहा ?

 

नई दिल्ली | नई दिल्ली | पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के प्रवक्ता ने एक आरोप को सिरे से खारिज किया है. आरोप लगाया गया था कि विराट कोहली को वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे. विराट के प्रवक्ता ने बुधवार को इस आरोप को खारिज कर दिया और साथ ही इसे पूरी तरह झूठा, बेबुनियाद और गलत बताया.

कोहली के प्रवक्ता ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हम साफतौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं. विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी से सिर्फ इसलिए मिलने जाते हैं क्योंकि उनकी महाराज जी में गहरी आस्था और श्रद्धा है. हम इन दावों का पूरी तरह से खंडन करते हैं और मीडिया से अपील करते हैं कि वे ऐसी बातों को रिपोर्ट करने या फैलाने से पहले पूरी सावधानी बरतें, तथ्यों की जांच करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फलाहारी महाराज का कहना है कि विराट कोहली जब साल 2023 में पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आ थे तो उन्हें इसके लिए 5 करोड़ रुपये दिए थे. दिनेश शर्मा के मुताबिक, ऐसा प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए किया गया था.

हालांकि, दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए आरोप का कोई सबूत सामने नहीं आया है. गौरतलब है कि कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्सर ही प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम जाते हैं. विराट नीम करोली बाबा आश्रम का भी दौरा कर चुके हैं. कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के तुरंत बाद भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे.

विराट कोहली हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद पारी खेली थी. विराट ने सिर्फ 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था जो उनके वनडे करियर का तीसरा सबसे तेज शतक रहा था. इस दौरान कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपने 15 हजार रन भी पूरे किए.

BY IANS

‘फलाहारी महाराज के दावे झूठे’, वृंदावन यात्रा के लिए 5 करोड़ रुपये लेने के आरोपों पर बोले कोहली के प्रवक्ता

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!