तुनिशा शर्मा का आखिरी वीडियो आया सामने, शीजान और अन्य लोग उन्हें गोद में उठा कर ले जाते दिखे

Tunisha Sharma 3 (2) (1)

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. अब उनकी मौत के 3 दिन बाद उनका आखिरी वीडियो सामने आया हैं.

इस वीडियो में शीजान और कुछ अन्य लोग तुनिशा को गोद में उठाकर अस्पताल ले जाते हुए दिख रहे हैं. सभी ने मिलकर तुनिशा की बॉडी को पकड़ा हुआ है. शीजन पीछे की तरफ खड़े हैं. उन्होंने तुनिशा के पैर पकड़ा हुए है.

इस वीडियो में यह भी देखा जा सकता हैं कि शीजान ने शो अलीबाबा के अपने कॉस्ट्यूम पहने हुए हैं. इससे यह पता चलता हैं कि शूटिंग चल रही थी जब तुनिशा ने अपनी जान लेने का कदम उठा लिया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!