नोएडा की पॉश सोसाइटी में नौकरानी से मारपीट के आरोप में महिला पर मामला दर्ज, VIDEO हुआ वायरल

Woman booked for assaulting maid at upscale Noida society (1)
The Hindi Post

नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में नौकरानी से मारपीट करने के आरोप में महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. वीडियो में देखा जा सकता हैं कि महिला अपनी नौकरानी को लिफ्ट से बाहर खींचने की कोशिश कर रही हैं. वही नौकरानी अपने को महिला के चंगुल से छुड़ाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि उसने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएंगी.

एक अधिकारी ने कहा कि नौकरानी के पिता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मुकदमा फेज-3 थाना क्षेत्र में लिखा गया हैं. नौकरानी के पिता ने आरोप लगाया हैं कि क्लियो काउंटी सोसाइटी में उनकी बेटी को बंधक बनाकर रखा गया था.

इस बीच, नौकरानी के साथ मारपीट करने और उसे बंदी बनाने की आरोपी महिला – शेफाली कौल ने दावा किया कि उनकी नौकरानी ने उनके घर पर चोरी की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसने उनके खाने में नींद की गोलियां भी मिलाई थी.

कौल ने यह भी दावा किया कि उनके पास अपने दावों को साबित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और सबूत हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!