“घटना इतनी बड़ी नहीं थी जितना …………….” : महाकुंभ में मची भगदड़ पर बोली भाजपा सांसद हेमा मालिनी

Hema Malini (2)

फाइल फोटो (क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत पर मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि घटना इतनी बड़ी नहीं थी, जितना इसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है.

हेमामालिनी ने कहा कि हम भी कुंभ गए थे. हमने संगम में स्नान किया. ये दुखद घटना हुई थी. लेकिन इतनी बड़ी नहीं थी. सब कुछ मैनेज कर लिया गया था. मुझे इसके बारे में ज्यादा पता नहीं है लेकिन घटना इतनी बड़ी नहीं थी, जितना बढ़ा-चढ़ाकर इसे दिखाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल प्रयागराज जाकर पवित्र स्नान करेंगे. अगर स्थिति मैनेज नहीं होती तो क्या प्रधानमंत्री जाते?

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!