‘पहले से शादीशुदा है, पैसे मांगे तो धर्म बदलने को कहा’: थाई महिला ने कानपुर के शख्स पर लगाया धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप
फोटो: आईएएनएस
‘पहले से शादीशुदा है, पैसे मांगे तो धर्म बदलने को कहा’: थाई महिला ने कानपुर के शख्स पर लगाया धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप
कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाईलैंड की एक युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी के नाम पर करीब 60 लाख रुपए की ठगी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर कानपुर के थाना अनवरगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नामजद आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को थाईलैंड की महिला नागरिक ने कानपुर पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई. पीड़िता का आरोप है कि इरफान नाम के व्यक्ति से उसकी बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई थी. उन्होंने कहा कि इरफान ने अपनी पहली शादी की बात छिपाते हुए झूठे तथ्यों के आधार पर थाईलैंड में उससे शादी की और पिछले दो वर्षों के दौरान करीब 60 लाख रुपए ऐंठ लिए.
कानपुर, उत्तर प्रदेश: थाईलैंड से आई एक युवती ने युवक इरफान पर शादी के नाम पर करीब 60 लाख रुपये की ठगी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि इरफान पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। मामले में पीड़िता ने एडीसीपी शिवा सिंह से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज की। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।
पीड़िता ने कहा, “मैं शिकायत करना चाहती हूं, मैं उसे अपना पति कहती हूं, उसने पिछले दो सालों में मुझसे पैसे लिए थे हमने थाईलैंड में शादी की थी.. मुझे बस अपने पैसे वापस चाहिए। कल मैं उसके घर गई और मुझे पता चला कि उसने शादी कर रखी है। उसने पहले ही शादी कर रखी थी, लेकिन उसने मुझसे झूठ बोला कि उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है। कल मुझे पता चला कि वह शादीशुदा है और उसने कहा कि अगर मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगी, तो वह मुझे पैसे नहीं देगा…मैं बिना किसी को बताए उसके घर चली गई। उसकी शादी को तो 14 साल हो चुके हैं। मुझे यह बात अभी पता चली है…”
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 6, 2026
युवती का कहना है कि आरोपी ने पहले दावा किया था कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे चुका है. युवती ने कहा कि जब वह सोमवार को बिना बताए कानपुर स्थित उसके (आरोपी) घर पहुंची, तो उसे पता चला कि इरफान की शादी को 14 साल हो चुके हैं और उसके तीन बच्चे भी हैं. पीड़िता ने आरोप लगाया कि सच्चाई सामने आने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और पैसे लौटाने के बदले धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा.
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, अतुल श्रीवास्तव ने अपने बयान में कहा, “दिनांक 06.10.2026 को थाईलैंड की एक महिला नागरिक थाना अनवरगंज क्षेत्र में आईं और एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया के माध्यम से मित्रता कर विवाह का झांसा देकर लगभग ₹60 लाख लेने तथा बाद में संपर्क समाप्त करने का आरोप लगाया. महिला द्वारा मारपीट एवं धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं. महिला की शिकायत के आधार पर थाना अनवरगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा महिला द्वारा बताए गए धनराशि संबंधी तथ्यों का भी परीक्षण एवं सत्यापन किया जा रहा है.”
IANS
थाईलैंड की युवती से 60 लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन का दबाव, कानपुर का इरफान निकला शादीशुदा
