T20 World Cup: पाकिस्तान के शादाब खान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल 20 गेंदो में ठोका अर्धशतक

Shadab Khan
The Hindi Post

T20 वर्ल्ड कप में आज (03 नवंबर) दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच एक बड़ा मैच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 185/9 का विशाल स्कोर बनाया.

पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज – कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान एक बार फिर फ्लॉप रहे. दोनों अपनी टीम के लिए खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. रिजवान ने 4 तो बाबर ने केवल 6 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका की अच्छी गेंदबाजी के चलते, पाकिस्तान का शीर्ष क्रम ढेर हो गया और एक समय ऐसा लगा कि पाकिस्तान की टीम सस्ते में वापस पवेलियन लौट जाएगी.

पर ऐसे नाजुक मौके पर, पाकिस्तान के लिए संकटमोचन का काम किया शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने. दोनों ने अर्धशतक जड़ कर पाकिस्तान की मुसीबत कम की.

शादाब सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. शादाब और इफ्तिखार ने एक समय पर 4 विकेट पर 43 रनों पर सिमटने वाली अपनी टीम को 185/9 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया.

शादाब ने केवल 20 गेंदो में पचासा ठोक दिया. वे 22 गेंदो पर 52 रन बना कर आउट हुए. दूसरे छोर पर इफ्तिखार अहमद ने भी शानदार बैटिंग की और सिर्फ 35 गेंदों में 51 रन बना डाले.

अब अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 186 रन बनाने होंगे. फिलहाल, इस मैच पर भी बारिश का साया है. फिलहाल, मैच रुका हुआ है. अफ्रीका ने 9 ओवर में चार विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं. अभी 11 ओवर का मैच शेष है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!