नारियल, नींबू, लाल धागा और सिंदूर…., श्मशान घाट के पास पीएम मोदी की तस्वीर के साथ तंत्र-मंत्र ! VIDEO वायरल

MODI (1)
The Hindi Post

नारियल, नींबू, लाल धागा और सिंदूर…., श्मशान घाट के पास पीएम मोदी की तस्वीर के साथ तंत्र-मंत्र ! VIDEO वायरल

 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां सरयू नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम (श्मशान घाट) के पास जमीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर रखी मिली. तस्वीर के चारों ओर नींबू, नारियल, सिंदूर, लाल धागा और सुई जैसी सामग्री बिखरी पाई गई जिसे कथित तौर पर तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका से जोड़कर देखा जा रहा है. नीबू में बाकायदा सुई चुभोई गई थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

वीडियो सामने आते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया. हालांकि, वायरल वीडियो और तस्वीरों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. दोहरीघाट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष दोहरीघाट रामायण सिंह ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि इस कृत्य के पीछे किसका हाथ और क्या मंशा थी.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!