सर्राफा व्यापारी के घर में लगी आग में छह लोग जिंदा जले

House catches fire in Siwani 6 of a family dead (1)

(फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

सर्राफा व्यापारी के घर में लगी आग में छह लोग जिंदा जले, BIG NEWS

 

सिवनी | मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दीपावली की देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां के सर्राफा व्यापारी के मकान में अचानक आग लग गई. इस हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए हैं. वहीं, परिवार के कई सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. आग कैसी लगी इसकी पुलिस जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, सिवनी जिले के छपारा के महावीर वार्ड जैन मोहल्ले में रहने वाले सराफा कारोबारी कुंदन सोनी के मकान में रात लगभग तीन बजे अचानक आग भड़क उठी. जिस समय आग लगी उस समय पूरा परिवार सो रहा था. आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप धारण कर लिया और मकान पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया. घर के भीतर मौजूद लोग बाहर निकलने की कोशिश करते रहे मगर कुछ लोग ही सुरक्षित बाहर निकाल पाए.

इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया लेकिन जब तक आग पर नियंत्रण पाया जाता तब तक परिवार के छह लोग जिंदा जल चुके थे. वही घर के अंदर मौजूद अन्य लोगों को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकल गया. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

बताया गया है कि घर के अंदर 10 लोग थे और यह मकान तीन मंजिल का है. दीपावली की रात को सभी लोग सोए थे और गहरी नींद में थे, तभी यह हादसा हो गया. चार लोगों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि 6 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में चार महिलाएं और दो पुरुष हैं. अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे छपारा कस्बे में शोक की लहर व्याप्त है और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो रहे हैं. वहीं पुलिस बल भी तैनात है.

 

IANS

मध्य प्रदेश के सिवनी में सर्राफा व्यापारी के मकान में लगी आग में छह लोग जिंदा जले

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!