“….प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी…”, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
“….प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी…”, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर निशाना साधते हुए उन्हें खुली बहस की चुनौती दी है. गांधी ने दावा किया कि इस बहस के बाद प्रधानमंत्री में जवानों के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं बचेगी.
इससे पहले रविवार को छत्तीसगढ़ में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भले ही हथियारबंद माओवादी खत्म हो गए हों लेकिन ‘दिमागी नक्सली’ राजनीतिक दलों सहित कई संगठनों में घुसपैठ कर चुके हैं और लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं.
प्रधानमंत्री के इस बयान को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”सीआरपीएफ के प्रिय जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया कि आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती कायम है। वो मुझसे बहस करें कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह।” राहुल गांधी ने इसके साथ ही दावा किया, ”मेरी गारंटी है कि उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी.”
हिंदी पोस्ट डॉट इन
