तुनिषा शर्मा के अंतिम संस्कार में शीजान की बहन फूट-फूटकर रोई

Sheezan's sister breaks into tears at Tunisha's funeral (1)

शीजान खान की मां और बहन रोते-बिलखते हुए (फोटो: नितिन लवाटे/आईएएनएस)

The Hindi Post

तुनिषा शर्मा पंचतत्व में विलीन हो गई हैं. 24 दिसंबर को तुनिशा ने मुंबई में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी.

मंगलवार को तुनिषा शर्मा के दाह संस्कार में उनके परिवार के लोग और दोस्त शामिल हुए. इस दौरान, तुनिषा के पूर्व बॉयफ्रेंड शीजान खान की बहन फलक नाज भी अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंची.

तुनिषा के पार्थिव शव को देखकर फलक नाज, फूट-फूट पर रोने लगी. फलक और उनकी मां को भी रोते हुए देखा गया. वही तुनिषा की असमय मौत से उनकी मां का बुरा हाल हैं. वो सदमे में हैं.
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, तुनिषा को अंतिम विदाई देते वक्त उनकी मां बेहोश हो गई थी. उनको परिवार के लोगों ने संभाला.

तुनिषा के दोस्त, परिवार के सदस्य और अन्य लोग जो दाह संस्कार में शामिल हुए, उनकी आंखे नम थी. लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए रहे थे. लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि तुनिषा अब इस दुनिया में नहीं हैं.

टीवी जगत के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां जैसे – विशाल जेठवा, शिविन नारंग, अवनीत कौर, सिद्धार्थ निगम, अभिषेक निगम, दीपिका सिंह, तुनिषा के पार्थिव शव के अंतिम दर्शन करने पहुंचे. फिल्म निर्माता अब्बास-मस्तान ने भी दिवंगत अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी.

वही शीजान खान, पुलिस हिरासत में हैं. आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार किया था. यह गिरफ्तारी तुनिषा की मां के द्वारा दी गई शिकायत के बाद हुई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!