प्रधानमंत्री मोदी के भाई की कार का हुआ एक्सीडेंट

Prahlad Modi meets with an accident

इसी गाड़ी से यात्रा कर रहे थे प्रह्लाद मोदी और उनका परिवार, गाड़ी को एक्सीडेंट के कारण क्षति हुई हैं (फोटो: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदर दास मोदी और उनका परिवार मंगलवार को मैसूरु (कर्नाटक) जिले के कड़ाकोला गांव के पास कार दुर्घटना में घायल हो गए.

यह घटना तब हुई जब प्रह्लाद मोदी अपने परिवार के साथ बेंगलुरु से कार से बांदीपुर की ओर जा रहे थे. बांदीपुर एक पर्यटन स्थल हैं. 

सूत्रों ने कहा कि चालक का कार पर से नियंत्रण छूट गया जिसके कारण वाहन डिवाइडर से टकरा गया.

प्रह्लाद मोदी (फाइल फोटो | आईएएनएस)
प्रह्लाद मोदी (फाइल फोटो | आईएएनएस)

इस घटना में 70 वर्षीय प्रह्लाद मोदी की ठुड्डी में चोट लग गई हैं. वही उनके बेटे मेहुल प्रह्लाद मोदी (40), बहू जिंदल मोदी और उनके छह वर्षीय पोते मेनत मेहुल मोदी को भी चोटें आई हैं. चालक को भी चोट आई हैं.

चूंकि एयरबैग सही समय पर खुल गए इसलिए दुर्घटना का प्रभाव कम हो गया. सूत्रों ने बताया कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

मैसूर पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर और अन्य अफसर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. इस घटना के संबंध में मैसूर साउथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है.

सभी घायलों को जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल अधीक्षक डॉ मधु ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं. प्रह्लाद मोदी के पोते के सिर के बायीं ओर चोटें आई हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!