एसबीआई एससीओ भर्ती अलर्ट: 60 से 62 वर्ष वालों के पास भी मौका, इस डेट तक करें अप्लाई

SBI IANS J1
The Hindi Post

एसबीआई एससीओ भर्ती अलर्ट: 60 से 62 वर्ष वालों के पास भी मौका, इस डेट तक करें अप्लाई

 

नई दिल्ली | भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) के पदों पर नियुक्ति के लिए देश के योग्य नागरिकों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं.

एसबीआई ने एससीओ के जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर (नेवी) का 1, एडवाइजर (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स) का 1 और सर्कल डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर (सीडीबीए) के 3 पद शामिल हैं.

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई तय की गई है. ऐसे में पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एसबीआई के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर (नेवी) पद के लिए भारतीय नौसेना में वाइस एडमिरल/रियर एडमिरल के पद से रिटायर हुए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. एडवाइजर (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स) पोस्ट के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) में कम से कम 3 वर्ष के अनुभव के साथ डायरेक्टर जनरल (डीजी) के पद से रिटायर हुए उम्मीदवार अप्लाई करने के योग्य हैं. वहीं, सर्कल डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर (सीडीबीए) पद के लिए मेजर जनरल या ब्रिगेडियर के पद से रिटायर अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य हैं.

आवेदकों की अधिकतम आयु डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर (नेवी) और एडवाइजर (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स) पदों के लिए 62 वर्ष एवं सर्कल डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर (सीडीबीए) पोस्ट के लिए 60 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 मई के आधार पर की जाएगी. वहीं, सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, मेरिट सूची, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर (नेवी) और एडवाइजर (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स) पदों के लिए 37.95 लाख रुपए सालाना एवं सर्कल डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर (सीडीबीए) पोस्ट के लिए 26.95 लाख प्रति वर्ष होगी.

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 750 रुपए तय किया गया है. वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

बता दें कि चुने गए उम्मीदवार को शुरू में 2 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा. वहीं, कॉन्ट्रैक्ट की अवधि पूरी होने पर, बैंक की मर्जी से अधिकतम 2 वर्ष के लिए इसे आगे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए अधिकतम उम्र सीमा 65 वर्ष होगी.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!