इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, शेयर किया यह वीडियो

sonia gandhi

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, शेयर किया यह वीडियो

 

नई दिल्ली | कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया और अपनी आने वाली किताब ‘बिलोंन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का पहला लुक शेयर किया. यह किताब 10 नवंबर को जारी होने वाली है.

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “आप सभी के साथ यह पल साझा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है. यह प्रेम, कर्तव्य, खोने के दर्द और अपनेपन की तलाश की कहानी है. मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं.”

सोनिया गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि जब प्रकाशक किताब की कॉपियां लेकर पहुंची तो सोनिया गांधी ने कहा, “आप बहुत भारी वजन उठा रही हैं.” इसके बाद सोनिया गांधी को किताब की पहली कॉपी और मिठाई का डिब्बा दिया गया. वीडियो में सोनिया गांधी मुस्कुराते हुए किताब के साथ पोज देती नजर आईं जबकि आसपास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonia Gandhi (@soniagandhi)

किताब को पलटते हुए सोनिया गांधी ने कहा, “बहुत सारी तस्वीरें हैं, प्रियंका.” इसके बाद उन्होंने किताब अपनी बेटी को दिखाई. एक अन्य फ्रेम में प्रियंका गांधी अपनी मां को मिठाई खिलाती हुई नजर आईं और दोनों गले मिलते हुए दिखाई दीं.

खास बात यह है कि सोनिया गांधी ने इस पोस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स इंडिया के साथ कोलैब किया है. इस खबर को लिखे जाने तक वीडियो की रीच 10 लाख से अधिक तक पहुंच गई है.

‘बिलोन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ सोनिया गांधी की निजी जिंदगी पर आधारित है जिसमें उन्होंने प्यार, कर्तव्य, खोने के दर्द और अपनेपन की तलाश की कहानी को साझा किया है. यह पहली बार है जब सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के इतने निजी पहलुओं को किताब के जरिए लोगों के सामने रखने का फैसला किया है.

इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाते ही सोनिया गांधी चर्चा में आ गई हैं. उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है. कांग्रेस समर्थकों और आम लोगों में उनकी किताब को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

 

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग’ की दिखाई झलक

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!