संसद परिसर में दान पात्र लेकर क्यों पहुंचे समाजवादी पार्टी सांसद ?

Daan Patr ChatGPT Image Jul 30, 2026, 04_47_16 PM (1) (1)
The Hindi Post

संसद परिसर में दान पात्र लेकर क्यों पहुंचे समाजवादी पार्टी सांसद ?

 

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पारित होने के अगले ही दिन संसद परिसर में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया. गुरुवार सुबह इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर धरना दिया और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब देने की मांग उठाई. विपक्ष का आरोप था कि 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर भी सरकार से जवाब मांगा.

प्रदर्शन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों के सांसद शामिल रहे. कांग्रेस सांसदों ने “ऑर्डर किसने दिया?” लिखे पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया और कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और बल प्रयोग किसके आदेश पर हुआ. उन्होंने कहा कि सरकार को संसद में स्पष्ट जवाब देना चाहिए.

वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद दान पात्र लेकर संसद पहुंचे और राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया. उन्होंने “चंदा चोरी” के नारे लगाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!