भोपाल में तैनात पुलिस निरीक्षक ने इंदौर आकर महिला सब-इंस्पेक्टर को मारी गोली और फिर कर लिया सुसाइड

Crime Depositphotos_24534333_S (1)

सांकेतिक फोटो: (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

इंदौर | मध्य प्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर में प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला सब-इंस्पेक्टर को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारने के बाद पुलिस निरीक्षक ने खुद को गोली मार ली. इससे पुलिस निरीक्षक की जान चली गई. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घटना से हड़कंप मच गया. सुचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में पदस्थ नगर निरीक्षक हाकम सिंह इंदौर के पुलिस कंटोल रुम में महिला एएसआई रंजना के साथ बैठे थे. उसी के बाद हाकम सिंह ने पहले रंजना को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली.

महिला पुलिस अधिकारी इंदौर में तैनात है जबकि इंस्पेक्टर हाकम सिंह की तैनाती भोपाल में थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, हाकम भोपाल से इंदौर महिला अधिकारी से मिलने आए थे.

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया है कि दोनों के बीच कोई विवाद हो गया. इस विवाद के चलते भोपाल में पदस्थ टीआई हाकम सिंह ने सब-इंस्पेक्टर को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली.

पुलिस कमिश्नर का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है. पुलिस जांच कर रही है. पहली नजर में यह मामला पूरी तरह प्रेम प्रसंग का है. उन्होंने कहा हाकम सिंह भोपाल में पदस्थ थे।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!