उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान में लगी आग, VIDEO आया सामने

Plane
The Hindi Post

एटलस एयर के एक मालवाहक विमान को टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद ही मियामी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. दरअसल, इस विमान के एक इंजन में आग लग गई थी. इस कारण इसको इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एटलस एयर ने एक विज्ञप्ति में कहा, “चालक दल ने सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया और सुरक्षित रूप से मियामी हवाई अड्डे पर लौट आया.”

कार्गो कंपनी ने आगे कहा कि वह गुरुवार देर रात हुई घटना का कारण जानने के लिए वह जांच करेगी.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर असत्यापित वीडियो में उड़ान के दौरान विमान के बाएं पंख से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं

इस घटना में बोइंग 747-8 विमान शामिल था जो चार जनरल इलेक्ट्रिक GEnx इंजनों द्वारा संचालित होता है.

हिन्दी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!