पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उड़ाया भारतीय टीम की हार पर मजाक, टीम इंडिया के फैंस ने लगाई फटकार

Shehbaz Sharif (1)

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को इंग्लैंड से 10 विकेट से हार गई. टीम और फैंस दोनों ही इस हार से दुखी है. अब फाइनल में इंग्लैंड, पाकिस्तान से भिड़ेगा. फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा.

इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारतीय टीम की हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने टीम इंडिया को ट्रोल करने की कोशिश की. इससे भारतीय टीम के फैंस भड़क गए. उन्होंने शरीफ को जम कर लताड़ा.

दरअसल, शाहबाज ने एक ट्वीट किया. उस ट्वीट में उन्होंने लिखा, तो इस रविवार, – 152/0 बनाम 170/0 का फाइनल मुकाबला होगा. आपको बता दे, टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट्स से हार गया है. ऐसे में इंग्लैंड का स्कोर रहा 170/0

वही पिछले T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पाकिस्तान से 10 विकेट से हार गई थी. इस समय पाकिस्तान का स्कोर 152/0 था. शरीफ ने इसी बात का जिक्र करते हुए एक तंज मारा है. पर भारतीय फैंस ने तुरंत पलटवार किया.

पढ़िए भारतीय फैंस ने क्या जवाब दिया शरीफ को –

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!