T20 World Cup: सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार से भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखे हुई नम, राहुल द्रविड़ ने संभाला

Rohit Sharma in tears after India loses to England in Semis of T20 WC

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

इंग्लैंड के हाथों T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मिली निराशाजनक हार से पूरी भारतीय टीम और फैंस व्यथित है. भारतीय टीम आज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. टीम ने कई गलतियां भी की. इसका नतीजा यह हुआ कि भारत फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाया.

इससे, टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी बेहद दुखी और गमगीन है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा को बेहद निराश अवस्था में देखा जा सकता है.

वीडियो में रोहित अपने आंसुओं को नियंत्रित करने की कोशिश करते हुए देखे जा सकते है. वीडियो में टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ रोहित को सांत्वना दिख रहे है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!