कश्मीर में एक और आतंकी हमला, इस बार गैर-कश्मीरी मजदूरों को आतंकियों ने बनाया निशाना, एक की मौत
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
गैर-कश्मीरी लोगों पर आतंकियों के हमले रुक नहीं रहे है. आज सुबह ही देहाती बैंक के मैनेजर विजय कुमार की जान लेने के बाद, आतंकियों ने अब ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो प्रवासी मजदूरों पर हमला कर दिया जिससे एक की मौत हो गई और वही दूसरा घायल हो गया.
यह कायराना हरकत कश्मीर के बडगाम में हुई. घायल मजदूर का इलाज श्रीनगर के SMHS अस्पताल में किया जा रहा है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आतंकियों ने दोनों मजदूरों को गोली मार दी. एक मजदुर की पहचान यूपी के दिलशाद और दूसरे की गोरिया के रूप में हुई. गोरिया पंजाब का रहने वाला है. मृतक की पहचान दिलशाद के रूप में हुई.
#Terrorists fired upon 02 outside #labourers working in a Brick Kiln in Chadoora area of #Budgam. The duo was shifted to hospital for treatment where one among them #succumbed.@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) June 2, 2022
सूत्र ने कहा कि एक मजदुर को कंधे में गोली लगी थी और दूसरे को हाथ में बुलेट इंजरी थी. सूत्र ने यह भी कहा कि जिस एरिया में आतंकियों ने गोली चलाई वहां सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया गया है.
गुरुवार को सुबह हुई आतंकी घटना कश्मीर के कुलगाम में हुई जिसमे राजस्थान के रहने वाले विजय कुमार की जान चली गई.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
