एक पति, तीन पत्नियां और करवा चौथ…..! सामने आई अनोखी कहानी
एक पति, तीन पत्नियां और करवा चौथ…..! सामने आई अनोखी कहानी
कानपुर | करवा चौथ के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अनोखा और हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना पुलिस चौकी में एक ही पति की तीन पत्नियां “पहले पूजा कौन करे” और “पति का चेहरा देखकर पहले व्रत कौन तोड़े” के अधिकार को लेकर आपस में भिड़ गईं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बिठूर इलाके के एक गांव का है. बताया जा रहा है कि युवक की पहली शादी के कई साल बाद तक जब कोई संतान नहीं हुई, तो पहली पत्नी की पहल पर युवक की दूसरी शादी उसकी सहेली से कराई गई थी जिससे उसे एक बेटी हुई. इस बीच युवक ने कथित तौर पर एक अन्य महिला से भी गुपचुप शादी कर ली. करवा चौथ के दिन तीसरी पत्नी भी अचानक घर पहुंच गई. इसके बाद तीनों पत्नियों के बीच पूजा की प्राथमिकता को लेकर विवाद शुरू हो गया.
प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम! कितने करोड़ की नकदी?
रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि घर से शुरू हुआ यह झगड़ा मंधना पुलिस चौकी तक जा पहुंचा. चौकी के भीतर दो पत्नियां पुलिसकर्मियों के सामने पति पर अपना हक जताती रहीं, जबकि तीसरी पत्नी बाहर खड़ी रही. पुलिस द्वारा समझा-बुझाकर शांत कराने के बाद जब वे बाहर निकलीं, तो बीच सड़क पर फिर से तीनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. इस अनोखे विवाद को सुलझाने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
