लखनऊ ट्रिपल मर्डर का खौफनाक वीडियो आया सामने
लखनऊ ट्रिपल मर्डर का खौफनाक वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र (ब्राह्मण टोला, नौबस्ता) अंतर्गत हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का खौफनाक वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में आरोपी ऋषभ शुक्ला सरेआम ताबड़तोड़ गोलियां चलाता नजर आ रहा है, जबकि एक अन्य वीडियो में पुलिसकर्मी उसे हिरासत में लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.
घटना बीते सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है. पुलिस के अनुसार, घर के बाहर बरगद के पेड़ के पास चबूतरा बनवाने और कार खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों के बीच पुराना विवाद था. सोमवार को विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी. गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन लोगों—सचिवालय से सेवानिवृत्त शिवाजी तिवारी (62), उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और सुयश तिवारी की मौत हो गई.
प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम! कितने करोड़ की नकदी?, VIDEO
पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में मुख्य आरोपी के अलावा उसके पिता, भाई और बहन को भी नामजद किया गया है. मामले में विधिक कार्रवाई जारी है.
🚨 TRIPLE MURDER IN LUCKNOW
A shocking incident has been reported from Sadatganj, Lucknow, where the accused, identified as Rishabh Shukla, is seen allegedly opening fire on three members of the same family in a video.
The victims have been identified as Shivaji Tiwari, Suyash Tiwari, and Shivendra Tiwari.
Tragically, Suyash was scheduled to get married on December 5. 💔
A family’s future shattered just days before a wedding.
— Satta ka Satyanash (@SattaSatyanash) October 29, 2026
हिंदी पोस्ट डॉट इन
