हर की पौड़ी के पुल से गंगा में छलांग लगाने वाली दादी का वीडियो हुआ वायरल

Haridwar 1 and 2 (1) (1)
The Hindi Post

हरिद्वार में हर की पैड़ी के पुल से गंगा नदी में छलांग लगाती एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला पहले पुल की रेलिंग को पार करती है और फिर चंद सेकंड में गंगा में कूद जाती है. गंगा में गिरते ही महिला आराम से तैरकर किनारे आने लगती है. यह पूरा नजारा सैड़कों लोग हैरान होकर देख रहे होते है.

वीडियो के वायरल होने के बाद, जो भी इसे देख रहा है वो हैरान है. लोग बुजुर्ग महिला की हिम्मत की दाद दे रहे है. जो लोग हरिद्वार में यह नजारा देख रहे थे वो भी हैरान थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह महिला 70 साल की है और हरियाणा की रहने वाली है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला हरिद्वार में श्रद्धालु के तौर पर आई हुई थी. हर की पैड़ी पर उन्होंने कुछ युवकों को पुल से गंगा में कूदते हुए देखा. फिर क्या था. बुजुर्ग महिला को भी जोश आ गया और उन्होंने पुल से गंगा में छलांग लगा दी.

आपको बता दे, इस तरह से गंगा में छलांग लगाना खतरनाक हो सकता है. हर साल गंगा नदी में लापरवाही की वजह से लोग हादसे का शिकार हो जाते है. इसलिए इस तरह से गंगा में कूदने का जोखिम न उठाए.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!