फिल्म में कंडोम बेचने को लेकर ट्रोल हुई नुसरत भरुचा, एक्ट्रेस को लोगों ने बोले भद्दे कमेंट्स, उन्होंने दिया जवाब
फोटो: इंस्टाग्राम
मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी आगामी रिलीज ‘जनहित में जारी’ का प्रचार कर रही हैं, जिसमें वह कंडोम बेचने वाली लड़की का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी। एक्ट्रेस को हाल ही में इंटरनेट पर कुछ लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। इससे पहले, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म के कुछ पोस्टर और क्रिएटिव साझा किए थे।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन में पोस्ट की गई अश्लील टिप्पणियों को साझा करने का फैसला किया। उन्होंने वीडियो में कहा, “कुछ दिन पहले मैंने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म के दो पोस्टर जारी किये थे – जिसमें मैं कंडोम बेचती हुई नजर आ रही हूँ पर लोगों ने अलग मायने की बना दिए। आमतौर पर लोग अपनी प्रोफाइल पर सबसे अच्छे कमेंट शेयर करते हैं लेकिन मेरे साथ बहुत कुछ हो रहा है इसलिए मैंने सबसे खराब टिप्पणियों को साझा करने का फैसला किया है जो मुझे मिली हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “लोगों को बस यही सोच तो बदलनी है। कोई बात नहीं, आप उंगली उठाओ और मैं आवाज उठाऊंगी।”
नुसरत को अपने प्रशंसकों से बहुत समर्थन मिला, जिन्होंने उन्हें ट्रोल करने वालों के नाम छिपाने के लिए नहीं कहा, बल्कि उन्हें सबके सामने उनके नाम उजागर करने के लिए कहा।
‘जनहित में जारी’ के बारे में बात करते हुए नुसरत ने कहा कि यह मध्य प्रदेश की एक लड़की की कहानी है, जो अपने शहर में कंडोम बेचने का काम करती हैं। फिल्म में पावेल गुलाटी, अन्नू कपूर, अनुद ढाका और परितोष त्रिपाठी भी नजर आएंगे।
आईएएनएस
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
