कोरोना पॉजिटिव हुई नोरा फतेही

Nora Fatehi (1) (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

मुंबई | अभिनेत्री-डांसर नोरा फतेही की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वर्तमान में वो डॉक्टर की निगरानी में क्वारंटीन हैं।

नोरा के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि नोरा कोरोना से संक्रमित हो गई है। उन्होंने कहा कि नोरा 28 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हुई थी।

“प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, नोरा तब से डॉक्टर की निगरानी में है और सुरक्षा और नियमों के लिए बीएमसी के साथ सहयोग कर रही है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

29 दिसंबर को खबर आई थी कि बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए है। उनकी बहन अंशुला की भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दोनों क्वारंटाइन हो गए है। उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों को टेस्ट करवाने की अपील भी की थी।

इससे पहले सितंबर 2020 में, अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्होंने खुद इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की थी।

इनके अलावा, अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और दामाद करण बूलानी भी कोरोना की चपेट में आ गए है। दोनो होम क्वारंटाइन हो गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!