महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को किया गया गिरफ्तार

Kalicharan arrested from MP

कालीचरण महाराज (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

रायपुर/भोपाल | छत्तीसगढ़ में आयोजित धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के खुजराहो के एक घर से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी रायपुर पुलिस ने की।

पुलिस के अनुसार, कालीचरण ने खुजराहो में रुकने के लिए एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया था पर वो वहां रहने नही आए। इसके बाद, कालीचरण ने रहने के लिए किराये पर एक घर ले लिया था। यह घर खुजराहों से कुछ 25 किलोमीटर दूर है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उनके निकट संबंधियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने कालीचरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस से शिकायत की थी। दुबे ने अपनी शिकायत में कहा कि कालीचरण समुदायों में शत्रुता को बढ़ावा दे रहे है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने कालीचरण के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद से कालीचरण को ढूंढा जा रहा था पर वह छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश के खुजराहो आ गए और छुप गए।

आज गुरुवार की सुबह, एक 10 सदस्यीय पुलिस टीम ने कालीचरण को ढूंढ निकाला और उनको गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनको पुलिस अपने साथ रायपुर ले गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कालीचरण को मध्य प्रदेश के खुजराहो से गिरफ्तार करके रायपुर वापस ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि कालीचरण को गुरुवार शाम को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कालीचरण ने धर्म संसद के आखिरी दिन कहा था कि, “इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है।  मोहनदास करमचंद गांधी ने देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क (इनपुट – आईएएनएस)

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!