नमो घाट पर पीएम मोदी ने देखा वायु सेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में गूंजी लड़ाकू विमानों की दहाड़

PM MODI IN AIR SHOW

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

नमो घाट पर पीएम मोदी ने देखा वायु सेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में गूंजी लड़ाकू विमानों की दहाड़

 

प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायु सेना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी के नमो घाट पहुंचे. भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस के मौके पर वाराणसी में आज आसमान में शौर्य और पराक्रम का शानदार नजारा देखने को मिला. यहां पीएम मोदी ने भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ थीम पर आयोजित होने वाले हवाई प्रदर्शन को देखा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर ‘एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026’ देखा. यह कार्यक्रम भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया.

कैलाश फॉर्मेशन

नमो घाट पर कैलाश फॉर्मशेन दर्शाया गया. मजबूत C-130J सुपर हरक्यूलिस (स्पेशल ऑपरेशंस एयरक्राफ्ट) ने एक ‘विक’ (V-आकार) फॉर्मेशन का नेतृत्व किया. इसके दोनों तरफ दो मजबूत An-32 मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट नजर आए, जो भारतीय वायु सेना की मीडियम ट्रांसपोर्ट क्षमता के मुख्य आधार हैं. यह फॉर्मेशन भारतीय वायु सेना की बेहतरीन एयरबोर्न असॉल्ट (हवाई हमले) और स्पेशल ऑपरेशंस क्षमताओं को दर्शाता है.

विश्वनाथ फॉर्मेशन

नमो घाट पर विश्वनाथ फॉर्मेशन दर्शाया दया. Su-30MKI फॉर्मेशन, मंच के लंबवत वापस लौटा ताकि वे अपना मशहूर तीन-विमानों वाला ‘त्रिशूल’ स्प्लिट (अलग होने का करतब) दिखा सकें.

प्रचंड

छह विमानों का यह समूह एक बार फिर ‘एरोहेड’ (तीर के सिरे जैसी) बनावट में दिखाई दिया. इसने देश के उन हथियारों को प्रदर्शित किया, जिन्हें विशेष रूप से आसमान में अपना दबदबा कायम करने और हवाई श्रेष्ठता हासिल करने के लिए तैयार किया गया.

हनुमान

एक अकेले Su-30 MKI विमान ने गंगा नदी के ऊपर नौ मिनट के एक शानदार हवाई प्रदर्शन के दौरान, गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देने वाले करतब दिखाकर अपनी विश्व-प्रसिद्ध ‘सुपर-मैन्यूवरेबिलिटी’ (असाधारण पैंतरेबाज़ी क्षमता) का प्रदर्शन किया.

सारंग

दुनिया की चुनिंदा पांच हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीमों में से एक, ‘सारंग’ ने बीस मिनट का प्रदर्शन पेश किया. यह प्रदर्शन सुंदरता और भव्यता का प्रतीक है, इसमें उनके खास करतब, जैसे ‘डॉल्फिन लीप’ और ‘सारंग स्प्लिट’ देखने को मिले.

भारतीय वायु सेना के कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले प्रधानमंत्री ने वाराणसी को गारमेंट फैक्ट्री की बड़ी सौगात दी. वाराणसी में उन्होंने अरविंद मिल का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां 300 महिलाओं से संवाद भी किया.

तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत गुरुवार को हुई थी. राज्य में विधान परिषद चुनाव के कारण शुक्रवार को कोई शो नहीं हुआ था.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!