रांची में एक फैन के साथ एमएस धोनी की तस्वीर वायरल

MS Dhoni with Fan Jan 20 (1)

Photo Credit: Twitter@CricCrazyJohns

The Hindi Post

रांची में एक क्रिकेट फैन के साथ एमएस धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर में देखा जा सकता हैं कि धोनी का फैन हाथ बांधकर खड़ा हैं. वही धोनी सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. उन्होंने नीले रंग का ट्रैकसूट पहना हुआ हैं.

धोनी के इस लुक पर कई फैंस ने कमेंट किया हैं.

एक यूजर ने लिखा, ”वो बूढ़े हो रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अपने पसंदीदा खिलाड़ी को बूढ़ा होता देख दुख होता है.”

क्रिकेट की बात करे तो, धोनी IPL 2023 की तैयारियों में जुटे हुए हैं. उन्होंने नेट अभ्यास शुरू कर दिया है. हाल ही में उनका प्रैक्टिस करते हुए का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हुआ था.

ऐसा कहा जा रहा हैं कि आईपीएल का 16वां संस्करण एक सक्रिय खिलाड़ी के रूप में धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!