सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस गवई पर शख्स ने फेंकने की…

Justice BR Gavai IANS Image (1)

जस्टिस बीआर गवई की फाइल फोटो (क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई। यहां सुनवाई के दौरान एक शख्स भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर कुछ वस्तु फेंकने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शख्स ने कोर्ट के अंदर नारेबाजी भी की। बाद में कोर्ट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर निकाला। इससे कुछ देर के लिए कोर्ट की कार्यवाही बाधित रही।

लाइव लॉ वेबसाइट के मुताबिक, अदालत में मौजूद लोगों ने बताया कि पकड़े गए शख्स ने नारे लगाए- सनातन धर्म का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने वेबसाइट को बताया कि व्यक्ति ने सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश की थी, वहीं कुछ और ने कहा कि चीफ जस्टिस पर कागज का रोल फेंका गया। इस व्यक्ति के वकील की वेशभूषा में होने का भी दावा किया गया है।


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!