लिफ्ट का दरवाजा खोलते ही लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम, फन काढ़े मिला कोबरा, फिर…., VIDEO
सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)
लिफ्ट का दरवाजा खोलते ही लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम, फन काढ़े मिला कोबरा, जैसे ही….,VIDEO
नोएडा के सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी की लिफ्ट में रविवार को फन फैलाए कोबरा मिला. कुछ लोग लिफ्ट में सवार होने वाले ही थे, लेकिन कोबारा को देखकर उनके होश उड़ गए. सोसाइटी के कर्मचारियों ने सांप को लिफ्ट से निकाल जंगल में छोड़ आए.
सोसाइटी के लोग लिफ्ट खुलते ही अंदर एक कोबरा सांप को देखकर घबरा गए. तुरंत सोसाइटी के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई. जिसने सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सके. लिफ्ट में विषैला सांप मिलने के बाद से यहां के लोगों में डर व्याप्त है. लिफ्ट में फन फैलाए कोबरा का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.
नोएडा में रहने वाले लोग इंसानों से कम कुत्ते और सांपो से डरते है 🫣
नोएडा के एक सोसाइटी के लिफ्ट में अचानक कोबरा देख सबकी हालत खराब हो गई!#Noida #Greatenoida pic.twitter.com/Cie630hkz5
— Mahender Mahi (@MahendrMahii) October 5, 2025
लोगों का कहना है कि अगर सांप लिफ्ट तक पहुंच सकता है तो घरों में भी घुस सकता है. उल्लेखनीय है कि पहले भी नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में सांप मिलने की कई घटनाएं हो चुकी हैं.
हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी की फाल्स सीलिंग में एक जहरीला सांप घुस गया था. काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया. ग्रेनो वेस्ट की ही एक सोसाइटी के फ्लैट के बाथरूम में एक सांप मिला था. इसके अलावा बेसमेंट सहित अन्य स्थानों पर भी सांप मिले हैं.
