साउथ की स्टार और राजनेता खुशबू सुंदर ने अपना वजन घटाकर फैंस को चौंकाया
फोटो: इंस्टाग्राम
चेन्नई | साउथ की स्टार और राजनेता खुशबू सुंदर ने 15 किलो वजन कम करने के बाद अपने अविश्वसनीय परिवर्तन की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। खुशबू ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पहले और बाद की तस्वीर साझा की।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, “तब और अब ! अब सिवाय 15 किलो कम के अलावा ज्यादा फर्क नहीं है।”
सोशल मीडिया पर उनकी ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीर को फिलहाल 3,74,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

अस्सी के दशक में बॉलीवुड में एक बाल कलाकार के रूप में शुरूआत करने वाली खुशबू ने 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘जानू’ में जैकी श्रॉफ के साथ मुख्य भूमिका में अपनी शुरूआत की थी।
उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में सुपरस्टारडम हासिल किया।
खुशबू रजनीकांत, कमल हासन, विजयकांत, सरथ कुमार, चिरंजीवी, विष्णुवर्धन, अंबरीश, सत्यराज और प्रभु जैसे शीर्ष सितारों के साथ दिखाई दी हैं।

