आर्यन खान की जमानत पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, अभी जेल में ही रहना होगा
आर्यन खान (फाइल फोटो | इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे, आर्यन खान और अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर गुरुवार को भी बहस जारी रही और मुंबई की विशेष NDPS कोर्ट ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
अब इस मामले में फैसला 20 अक्टूबर को सुनाया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि आर्यन अभी जेल में ही रहेंगे।
अरबाज़ मर्चेंट, मुनमुन धमेचा भी न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे।
आर्यन और अरबाज़ मर्चेंट मुंबई की आर्थर रोड सेंट्रल जेल में बंद है, जबकि मुनमुन को ब्यकुला महिला जेल में रखा गया है।
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
