आईपीएल: कोलकाता पर जीत दर्ज कर दिल्ली ने मनाया जश्न, डेविड वार्नर ने ‘उरी’ फिल्म का मशहूर डायलाग बोलकर टीम में भरा जोश

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

मुंबई | कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रविवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में 44 रन से शानदार जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के तेजतर्रार बल्लेबाज डेविड वार्नर ने बॉलीवुड फिल्म ‘उरी’ के एक संवाद को दोहराकर टीम की जीत का जश्न मनाया।

वार्नर, जिनका पिछला सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बहुत खराब रहा था, आईपीएल 2022 में दिल्ली में शामिल हुए।

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप पोस्ट की, जिसमें डेविड ने टीम से बॉलीवुड फिल्म उरी के दृश्य की नकल करते हुए ‘हाउज द जोश’ (How Is The Josh?) पूछा और टीम ने ‘हाई सर’ (High Sir) कहते हुए जवाब दिया।

बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव के शानदार चार विकेट और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने तीन विकेट लिए, जिससे दिल्ली ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर 44 रन की जीत के साथ दो मैचों की हार का सिलसिला तोड़ दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने केकेआर के खिलाफ 45 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए 61 रन की पारी खेली थी।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!